Thursday 16 July 2015

वही पद कैसे पाए जो आप चाहते है ?

Posted by- radiateashok
वही पद कैसे पाए जो आप चाहते है ?

हर आदमी उस तरह का काम करना पसंद करता है जिसके लिए वह सबसे अधिक उपयुक्त होता है | चित्रकार रंगों से काम करना पसंद करता है , कलाकार हाथो से काम करना पसंद करता है , और लेखक लिखना पसंद करता है | जिनके पास कम स्पष्ट गुण होते है वे बिजनेस और उधोग के निश्चित छेत्रो को प्राथमिकता देते है | यदि अमेरिका में कोई बहुत बढ़िया चीज है तो वह यह है की यहाँ पर व्यवसायों ,उत्पादन , मार्केटिंग और प्रोफेशन की पूरी श्रंखला मोजूद है |
step : 1
यह तय कर लीजिये की आप किस तरह की नोकरी चाहते है | अगर वह नोकरी या पद अस्तित्व में नहीं है तो शायद आप उसे अस्तित्व में ला सकते है |
step : 2
उस कंपनी या आदमी को चुन लीजिये जिसके लिए आप काम करना चाहते है |
step : 3
अपने संभावित नियोक्ता का और साथ ही उस कंपनी की नीतियों , स्टाफ और प्रगति के अवसरों का भी अध्ययन करे |
step : 4
स्वयं का , स्वयं के गुणों और क्षमताओ का विश्लेषण करे और यह जाने की आप क्या प्रदान कर सकते है | उन लाभों , सेवाओ , विकास , विचारो को देने के तरीके खोजे जिनके बारे में आपको विश्वास है की आप उन्हें सफलतापूर्वक दे सकते है |
step : 5
“नोकरी के बारे में भूल जाये | भूल जाये की वहा पर कोई संभावना है या नहीं | “क्या आपके पास मेरे लिए कोई नोकरी है ?” के आम रूटीन को भूल जाये | इस बात पर ध्यान एकाग्र करे की आप क्या दे सकते है |
step : 6  
एक बार आप अपने दिमाग में योजना बना ले तो किसी अनुभवी लेखक से इसे कागज पर साफ तरीके से और पुरे विस्तार से लिखवा ले |
step : 7
इसे सही पद पर बैठे व्यक्ति के सामने प्रस्तुत करे ओर बाकी का काम वह कर देगा | हर कंपनी ऐसे लोगो की तलाश में है जो उनके लिए कुछ महत्पूर्ण काम कर सके , चाहे वह काम विचारो के सम्बन्ध में हो या फिर सेवाओ या “कनेक्शन्स” के सन्दर्भ में हो | हर कंपनी में ऐसे आदमी के लिए हमेशा जगह होती है जिसके पास एक निश्चित कार्ययोजना हो जिससे उस कंपनी को लाभ पहुँच सके |

जब आप इस तरह से काम करेंगे तो हो सकता है की इसमें कुछ दिन या कुछ सप्ताह का अतिरिक्त समय लग जाये , परन्तु इसकी वजह से आपकी आमदनी ,तरक्की और प्रतिष्ठा में जो अंतर होगा वह कम तनख्वाह पर कड़ी मेहनत के आपके कई साल बचा देगा |

जो व्यक्ति प्रगति की सीढी पर आधी ऊँचाई से शुरुआत करता है वह सावधानीपूर्वक बनाई गई योजना के द्वारा ऐसा करता है |
  

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score