Wednesday 29 July 2015

एक सड़कछाप व्यक्ति कैसे बना अरबपती

Posted by- radiateashok
एक सड़कछाप व्यक्ति कैसे बना अरबपती 



एक बार की बात है किसी शहर में एक लड़का रहता था जो बहुत गरीब था | मेहनत मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से 2 वक्त का खाना जूता पाता था | एक दिन वह किसी बड़ी कंपनी में चपरासी के लिए इंटरव्यू देने गया | बॉस ने उसे देखकर उसे काम दिलाने का भरोसा जताया |
जब बॉस ने पूछा – “तुम्हारी email id क्या है”? लड़के ने मासूमियत से कहा की उसके पास email id नहीं है | ये सुनकर बॉस ने उसे बड़ी घृणा की द्रष्टि से देखा और कहा की , आज दुनिया इतनी आगे निकल गई है , और एक तुम हो की email id तक नहीं है , में तुम्हे नोकरी पर नहीं रख सकता |
ये सुनकर लड़के के आत्मसम्मान को बहुत ठेस पहुंची , उसकी जेब में उस समय 50 रूपए थे | उसने उन 50 रुपयों से 1 किलो सेब खरीद कर वह अपने घर चलता बना | वह घर – घर जाकर उन सेबो को बेचने लगा और ऐसा करके उसने 80 रूपए जमा कर लिए | अब तो लड़का रोज सेब खरीदता और घर – घर जाकर बेचता | सालो तक यहीं सिलसिला चलता रहा लड़के की कठिन मेहनत रंग लाई और एक दिन उसने खुद की कंपनी खोली जहाँ से विदेशों में सेब सप्लाई किये जाते थे | उसके बाद लड़के ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जल्दी ही बहुत बड़े पैमाने पर अपना बिजनेस फैला दिया और एक सड़कछाप लड़का बन गया अरबपति |
एक दिन कुछ मिडिया वाले लड़के का इंटरव्यू लेने आये और अचानक किसी ने पूछ लिया “सर आपकी email id क्या है”?? लड़के ने कहा –“नहीं है “, ये सुनकर सारे लोग चोकने लगे की एक अरबपति आदमी के पास एक “email id” तक नहीं है | लड़के ने हंसकर जवाब दिया – “मेरे पास email id नहीं है इसलिए में अरबपति हूँ , अगर मेरे पास  email id होती तो आज में एक चपरासी होता”|

मित्रो , इसलिए कहा जाता है की हर इन्सान के अंदर कुछ न कुछ खूबी जरुर होती है , भीड़ के पीछे भागना बंद करो और अपने टेलेंट और स्किल को पहचानो | दुसरो से अपनी तुलना मत करो की उसके पास वो है मेरे पास नहीं है , जो कुछ तुम्हारे पास है उसे लेकर आगे बढ़ो फिर दुनिया की कोई ताकत तुम्हे सफल होने से नहीं रोक सकती | 

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score