Wednesday 29 July 2015

असफलता सफलता से कही ज्यादा महत्पूर्ण है

Posted by- radiateashok
असफलता सफलता से कही ज्यादा महत्पूर्ण है


सभी के जीवन में एक समय ऐसा आता है जब सभी चीजे आपके विरोध में हो रही हो | चाहे आप एक प्रोग्रामर है या कुछ और , आप जीवन के उस मोड़ पर खड़े होते है जहाँ सब कुछ गलत हो रहा होता है | अब चाहे ये सॉफ्टवेयर हो सकता है जिसे सभी ने रिजेक्ट कर दिया हो , या आपका कोई फैसला हो सकता है जो बहुत ही भयानक साबित हुआ हो |
लेकिन सही मायने में , विफलता सफलता से ज्यादा महत्पूर्ण होती है | हमारे इतिहास में जितने भी बिजनेसमैन , साइंटिस्ट और महापुरुष हुए है वो जीवन में सफल बनने से पहले लगातार कई बार फ़ैल हुए है | जब हम बहुत सारे काम कर रहे हो तो ये जरुरी नहीं की सब कुछ सही ही होगा | लेकिन अगर आप इस वजह से प्रयास करना छोड़ देंगे तो कभी सफल नहीं हो सकते |
हेनरी फोर्ड जो बिलियनेर और विश्वप्रसिद्ध फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक है | सफल बनने से पहले फोर्ड पांच अन्य बिजनिस में फ़ैल हुए थे | कोई और होता तो पांच बार अलग अलग बिजनिस में फ़ैल होने और कर्ज में डूबने के कारण टूट जाता | लेकिन फोर्ड ने ऐसा नहीं किया और आज एक बिलिनेअर कंपनी के मालिक है |
अगर विफलता की बात करे तो थॉमस अल्वा एडिसन का नाम सबसे पहले आता है | लाइट बल्व बनाने से पहले उसने लगभग 1000 विफल प्रयोग किये थे |
अलबर्ट आइन्स्टीन जो 4 साल की उम्र तक कुछ बोल नहीं पाते थे  और 7 साल की उम्र तक निरक्षर थे | लोग उनको दिमागी रूप से कमजोर मानते थे लेकिन वो अपनी थ्योरी और सिधान्तो के बल पर दुनिया के सबसे बड़े साइंटिस्ट बने
अब जरा सोचो की अगर हेनरी फोर्ड पांच बिजनेस में फ़ैल होने के बाद निराश होकर बैठ जाते , या एडिसन 999 असफल प्रयोग के बाद उम्मीद छोड़ देते और आइन्स्टीन भी खुद को दिमागी कमजोर मानकर बैठ जाते तो क्या होता ?
तो मित्रो , असफलता सफलता से कहीं ज्यादा महत्पूर्ण है ....



0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score