Monday 25 May 2015

सफलता की सीख

Posted by- radiateashok
सफलता की सीख

आज के  दोर में सफल होने के लिए आप किसी पर भी निर्भर नहीं रह सकते | आपको अपना कँरियर खुद डिजाईन करना होगा | इसके लिए यह  पता होना जरुरी है की किन खूबियों की बदोलत सफलता मिल सकती है | जानते  है इन खूबियों के बारे में |
भविष्य को पहचाने

अमेजँन के फाउन्डर जेफ़ बेजास कहते है की आपको दुनिया पर हमेशा नजर रखनी होगी और पता करना होगा की यह किस तरफ जा रही है | अगर आप दुनिया के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो आपको अपने जीवन में सफलता जरुर मिलेगी


खुद का विशलेषण करे

snepdeal के सह संस्थापक कुणाल बहल कहते है की आप अपने जीवन के निर्माता खुद है | इसलिए खुद से सवाल करे की आप क्या करना चाहते है और किस काम में बेस्ट है | अगर आपको खुद की खूबियों के बारे में पता लग जाता है तो सफल होने में देर नहीं लगती | इसलिए पहले खुद को पहचाने |
नया सीखते रहे

फेसबुक के फाउन्डर मार्क जुकरबर्ग मंदारिन भाषा तेजी से बोल लेते है | मार्क कहते है की दुनिया तेजी से बदल रही है | इसलिए आपको अपने अंदर नई खूबियाँ पैदा करनी चाहिये | इसके लिए नई चीजें सिखने के प्रति उत्सुक रहना चाहिये | नई चीजे सिखने से आपके आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है |
अनिश्चतता के साथ जीना सीखे


इनफ़ोसिस के सीईओ विशाल सिक्का कहते है की अनिश्चतता से घबराकर कई इंसान नए कदम उठाना बंद कर देते है | सफलता पाने वाला व्यक्ति कभी भी अनिश्चतता से नही घबराता | कैरियर में सफलता की लिए आपको नई जिम्मेदारियां लेने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिये | इससे आपको अनुभव मिलता है  जो भविष्य में काफी काम आता है | 

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score