Sunday 24 May 2015

सफलता के है 5 मंत्र

Posted by- radiateashok
सफलता के है 5 मंत्र

बिजनेस में सफलता का कोई बंधा बंधाया सूत्र नहीं होता लेकिन सफल होने वाले लोगो में कुछ सूत्र निश्चित तोर पर देखने को मिलते है | ये सूत्र उनके व्यवहार,दिनचर्या और कामकाज के तरीको से सम्बंधित होते है | इन सूत्रों को अपनाकर आप भी बिजनेस में अपनी सफलता के लिए एक मजबूत आधार को सुनिश्चित कर सकते है और आगे बढ़ सकते है|

1 खुद की आलोचना

सफलता जब ही मिलेगी जब आप कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हो | इसके लिए अपने आलोचक खुद बने |
2 विफलता से सीख

जीवन में आगे बढ़ने से वे लोग डरते है, जिन्हें विफलता का डर सालता है | विफलता से डरे बिना प्रयास करते चले |
             विफलता से डरे बिना प्रयास, रिस्क उठाने की क्षमता और संतुलित 
                    रहते हुए लगातार अच्छा करने का संकल्प सफलता के मूल मंत्र है |
3 तारीफ का बहाव

सफलता का जादू सिर चढ़ जाये तो इन्सान आगे बेहतरी के प्रयास छोड़ देता है, इसलिए तारीफों के बहाव में भी संतुलन बनाये रखे |

4 हक़ न समझे

बिजनेस में किसी भी चीज को सदा रहने वाला न माने | जरुरी नहीं की आज जो आपके ग्राहक वफादार है, वे कल भी रहे | व्यापार में हमेशा उलटफेर होती रहती है |

5 एकला चलो  रे


टीम लीडर का सबको साथ लेकर चलना अच्छा है लेकिन मुस्किल परिस्थियों में आगे बढ़कर अकेले फैसला करना भी सीखे |  क्योकि कुछ काम ऐसे भी होते है | जिनको कभी कभी अकेले करना पड़ता है  |                           

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score