Wednesday 15 April 2015

ब्लॉग को समझे करीब से

Posted by- radiateashok
ब्लॉग को समझे करीब से
दोस्तों आज में आपको ब्लोगिंग के बारे में बताने जा रहा हूँ | इस पोस्ट को पढ़कर आप अपना खुद का ब्लॉग बना सकते है और आशा करता हूँ की इस पोस्ट  को पढ़कर आप अपना ब्लॉग आसानी से तैयार कर लेंगे |

आप ब्लॉग सेटअप करना चाहते है ,पर आपको पता नहीं है की शुरुआत कहाँ से करनी है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है | ब्लॉग का सेटअप आसान है और कुछ ही मिनटों में पहली पोस्ट कर सकते है | जानते है ब्लॉग की दुनिया को –
सही विषय और नाम चुने

सबसे पहले विचार करे की आप ब्लॉग क्यों शुरू करना चाहते है ? क्या आपके पास फ्री टाइम है या आप पैसा कमाने के लिए ऐसा करना चाहते है ? सबसे पहले ब्लॉग शुरू करने के अपने कारणों को दुरस्त करना चाहिए | आपको नॉलेज शेयर करने के लिए ब्लॉग शुरू करना चाहिए | आप खुद को लेखन के छेत्र में मजबूत करने के लिए भी ब्लॉग की शुरुआत कर सकते है | ब्लॉग का पहला मकसद पाठको का आकर्षित करने का होना चाहिए | इसके लिए आपको उस विषय के बारे में लेखन करना चाहिए , जिसके बारे में आपको पूरी जानकारी हो |आपके ब्लॉग का नाम ऐसा होना चाहिए ,जो आसानी से याद हो सके | आप जिस विषय के बारे में लिख रहे है ,नाम उससे  सम्बंधित होना चाहिए | आपके ब्लॉग का नाम लम्बा नहीं होना चाहिए | शब्दों के कॉम्बिनेशन या किसी मशहूर शब्द की नक़ल करने से बचना चाहिए | आपको उसी चीज के बारे में ब्लोगिंग करनी चाहिए , जिसके बारे में आप पेश्नेट हो | इससे आपको ब्लॉग की दुनिया में काफी जल्दी सफलता मिलेगी
पाठको को ऐसे करे आकर्षित

पाठको को ब्लॉग के लिए आकर्षित करना एक कठिन काम है | विजिटर्स को ब्लॉग का नियमित पाठक बनने में समय लगेगा | विसिटर्स को आकर्षित करने के लिए नियमित रूप से पोस्ट्स करे | आपकी पोस्ट्स समसामयिक होनी चाहिए | आपको सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के बारे में जानकारी जुटानी चाहिए | टेक्स्ट में समसामयिक कीवर्ड्स ,टैग्स और लिंक्स जोड़कर इस बात की संभावना बढ़ा सकते है की पाठक सर्च इंजन से आपका ब्लॉग खोज सके |
खुद का डोमेन ,फ्री ब्लॉग अगर

आप ब्लोगिंग के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते और इसके लिए कुछ भी खर्च नहीं करना चाहते तो फ्री ब्लॉग सुविधा का इस्तेमाल करना सही रहेगा | यह आसान है और कुछ ही मिनटों में आप इसकी शुरुआत कर सकते है | इन्टरनेट पर  उपलब्ध कुछ विकल्प है – blogger.com ,blog.com और tumblr.com सबसे पहले वेबसाइट पर जाये और फ्री में साइन अप करें | आप वर्डप्रेस से बेहतरीन शुरुआत कर सकते है यह काफी विकल्प मुहेया करवाती है |  इसमें कई थीम्स | इसमें सबसे बड़ी कम्युनिटी है | यह काफी फ्लेक्सिबल है, उदाहरण के तोर पर आप फ्री ब्लॉग से अपने खुद के डोमेन नेम और होस्टिंग पर शिफ्ट कर सकते है | यहाँ एक गोर करने वाली बात है की जब आप खुद के डोमेन नेम और होस्टिंग के लिए भुगतान करते है तो आप अपने ब्लॉग के कंटेंट  के साथ इसके मालिक बन जाते है | फ्री ब्लोगिंग के साथ परेशानी यह है की इसमें फंक्शनेलिटी और नियंत्रण सिमित होता है | आप इससे पैसे नहीं कमा सकते और और आप अपने कंटेंट के मालिक भी नहीं होते |
होस्टिंग , डीजाइन और मेंटिनेंस
 अपने 
खुद के ब्लॉग और होस्टेड स्पेस के साथ शुरुआत करने के लिए आप ब्लुहोस्ट की मदद ले सकते है | यहाँ आप खुद का नया डोमेन नेम और होस्टिंग खरीद सकते है और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है | 
अभी ब्लुहोस्ट (http://in.bluehost.com)तिन साल के लिए एक डोमेन नेम और यूएस होस्टिंग ९१०० रूपए या 250 रूपए प्रतिमाह में ऑफर कर रहा है | इसमें अनलिमिटेड स्पेस के साथ साथ अनलिमिटेड ई –मेल अकाउंट की सुविधा शामिल है | अगर आपके पास पहले से ही डोमेन नेम और होस्टिंग है तो ब्लुहोस्ट आपको बताएगा की इन्हें किस तरह से इस्तेमाल करना है | ब्लुहोस्ट आपको सपोर्ट ,डोमेन मेनेजर और ओटोमेटेड बैकअप की सुविधा भी देता है | यह आपके लिए एक अच्छी डील साबित होगी यह आपको अपने ब्लॉग पर वर्डप्रेस इनस्टॉलिंग के लिए गाइड भी करता है |
ब्लॉग से कमाए पैसा  
ब्लॉग से पैसा कमाना आसान नहीं है | लगातार प्रयास और रोजाना पोस्ट डालने पर भी आपको किसी तरह की आय प्राप्त करने में महीनो लग जाते है | किसी  भी तरह की आय प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है की आप गूगल adsense की मदद ले | इसके लिए सबसे पहले आपको www.google.com/adsense पर जाना पड़ेगा और अपने गूगल अकाउंट से साइन इन करना होगा | इसके बाद आपको कई दिशा – निर्देश मिलेंगे | जब ब्लॉग विजिटर जब किसी advertizment पर क्लिक करता है तो आपको पैसा मिलता है | गूगल आपको मासिक आधार पर भुगतान करता है | इसमें आपका अमाउंट एक निश्चित सीमा से ज्यादा होना चाहिए | इस बात का ध्यान रखे की आपको तुरंत ही सेकड़ो डॉलर्स की आय नहीं होगी | अगर आपका ब्लॉग नियमित है ,उस पर कंटेंट शानदार है और विजिटर काफी संख्या में आ रहे है तो कई ब्रांड्स आपको विज्ञापन देने के लिए संपर्क कर सकते है | आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए की ब्लॉग पर कंटेंट और advertizment का बलेंस बना रहे |
ऑडियंस जोड़े रखे

नए ब्लॉग पर ऑडियंस काफी कम होते है आपको ब्लॉग को प्रमोट करना होगा | रिपीट विजिटर्स सुनिश्चित करने के लिए मेलिंग लिस्ट सेटअप करे | मेलिंग लिस्ट ब्लॉग पर आने वाले विजिटर्स से उनके ईमेल पते पूछती है , ताकि नए अपडेट या ब्लॉग पोस्ट पर उन्हें नोटिफाई कर सके | ऐसा करना आपके लिए बहुत जरुरी है , क्योकि इन्टरनेट बहुत विशाल है | कई बार रीडर्स कंफ्यूज हो जाते है और ब्लॉग का नाम भी भूल सकते है | ऐसे में रिपीट विजिटर्स के लिए गूगल सर्च पर निर्भर नहीं रह सकते | आप साइन अप करने पर किसी तरह का इन्सेटिव भी दे सकते है | 

0 comments:

Post a Comment

pro kabaddipro kabaddi 2016pro kabaddi livepro kabaddi schedulepro kabaddi live score